एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने बताई स्ट्रगलिंग की कहानी, साउथ के फिल्म मेकर ने रोल के बदले रखी थी

कंगना ने शेयर की बिकिनी फोटो तो सोशल मीडिया यूजर्स ने पढ़ाया संस्कृति का पाठ,
December 23, 2020
मेकिंग के दौरान ही विवाद:शूटिंग के दौरान ही विवादों में आई ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’
December 23, 2020

एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने बताई स्ट्रगलिंग की कहानी, साउथ के फिल्म मेकर ने रोल के बदले रखी थी साथ सोने की मांगदिल तो बच्चा है जी, रूप मर्द का नया स्वरूप और लाल इश्क जैसे टीवी शो से मशहूर हुईं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने अपनी 5 सालों की जर्नी के एक बुरे पहलू के बारे में भी बताया है। डोनल ने कहा- स्ट्रगलिंग के दौरान साउथ के एक फिल्ममेकर ने उन्हें रोल के लिए अपने साथ सोने के लिए कहा था। इसके तुरंत बाद डोनल ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। डोनल का मानना है कि वे केवल अपने बनाए सही रास्ते से ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में यकीन रखती हैं।डोनल हर दिन देती थीं 6 ऑडिशन
डोनल ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों की कहानियां शेयर कीं। डोनल ने बताया उनकी जर्नी उतनी आसान नहीं थी, जितनी दिखाई देती है। वे हर दिन करीब 6 ऑडिशन देती थीं। यह सिलसिला करीब 6 महीने चला। इसके बाद उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कलश में ब्रेक मिला।शो से भी निकाली जा चुकी हैं डोनल
ब्रेक मिलने से पहले डोनल को एक शो में कास्ट किया गया था। फीस भी फाइनल हो चुकी थी। डेट्स भी दी जा चुकी थीं, लेकिन अचानक उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद डोनल के परिवार ने भी यह मान लिया था कि इंडस्ट्री झूठी है। लेकिन एक्टिंग की भूख डोनल को वापस इंडस्ट्री में ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *