रेलवे ट्रैक और टोल प्लाजा पर पहुंचने से किसानों को रोकने के लिए 3500 पुलिसकर्मी तैनात
December 12, 2020
दोस्त बने दुश्मन:राजस्थान में गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेगी 2 विधायकों वाली BTP,
December 12, 2020

प्रधानमंत्री बोले- एग्रीकल्चर सेक्टर में सुधारों का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने वाला है

FICCI के इवेंट में मोदी LIVE:प्रधानमंत्री बोले- एग्रीकल्चर सेक्टर में सुधारों का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने वाला हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की 93वीं वार्षिक बैठक (AGM) और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि एग्रीकल्चर सेक्टर में सुधारों का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने वाला है। हम लोगों ने T-20 के मैच में बहुत कुछ बदलते देखा है। लेकिन 20-20 के इस साल ने सभी को मात दे दी है। इतने उतार-चढ़ाव से दुनिया गुजरी है, कुछ साल बाद जब कोरोना काल को याद करेंगे तो यकीन नहीं आएगा। सबसे अच्छी बात रही कि जितनी तेजी से हालात बिगड़े, उतनी ही तेजी से सुधर भी रहे हैं।

‘मौजूदा इंडिकेटर्स हौसला बढ़ाने वाले’
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब महामारी शुरू हुई थी, तो कई अनिश्चितताएं थीं। सबके मन में यही सवाल था कि सब कैसे ठीक होगा। दुनिया का हर व्यक्ति इन सवालों में फंसा था। अब स्थिति बदली है। अब जवाब भी है और रोडमैप भी है। अब इंडिकेटर्स हौसला बढ़ाने वाले हैं। संकट के समय जो हमने सीखा है, भविष्य के संदर्भों को मजबूत किया है। इसका श्रेय आंत्रप्रेन्योर, किसानों, उद्यमियों और लोगों को जाता है। जो देश महामारी के समय अपने लोगों को बचा ले जाता है, वहां की व्यवस्थाएं दोगुनी ताकत के साथ रिबाउंड करने की ताकत रखती हैं।

‘इंडस्ट्रीज और इंडिपेंडेंट हों’
भारत ने जो नीतियां बनाईं, स्थितियों को संभाला, उससे दुनिया चकित है। बीते 6 साल में दुनिया का जो विश्वास हम पर बना, वो बीते महीनों में और मजबूत हुआ है। विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट किया है। हम लोकल के लिए वोकल होने के लिए काम कर रहे हैं। भारत का प्राइवेट सेक्टर हमारी डोमेस्टिक नीड को न सिर्फ पूरी कर सकता है, बल्कि ग्लोबली भी स्थापित हो सकता है। हम चाहते हैं कि इंडस्ट्रीज और इंडिपेंडेंट हों।

‘सबको साथ लेकर चल रहे’
जो इनसिक्योर होता है, वो आसपास के लोगों को अवसर देने से डरता है। जनता के भारी समर्थन से बनी सरकार का कॉन्फिडेंस और डेडिकेशन होता है। हम सबका साथ, सबका विश्वास पर काम कर रहे हैं। एक निर्णायक सरकार दूसरों की अड़चनों को दूर करती है। ये सरकार अपने पास रखने में यकीन नहीं रखती। पहले की सरकार सब कुछ अपने पास रखती थी। घड़ी, टीवी ही नहीं, ब्रेड भी सरकारें ही बनाती थीं। मजबूत सरकार हर स्टेकहोल्डर को प्रोत्साहित करती है। पिछले 6 साल में भारत ने ऐसी ही सरकार देखी है जो 130 करोड़ लोगों के सपनों के लिए समर्पित है। आज हर स्टेकहोल्डर की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *