महाराष्ट्र में क्या भाजपा की सरकार बनेगी:अब फडणवीस ने कहा- फिर सरकार बनाएंगे
November 24, 2020
रोशनी की बंदरबांट:जमीन घोटाले की CBI जांच शुरू,जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने रद्द किया था
November 24, 2020

नहीं रहे देवल सहाय:महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर सहाय का 73 साल की उम्र में निधन,

नहीं रहे देवल सहाय:महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर सहाय का 73 साल की उम्र में निधन, आज सुबह मेडिका अस्पताल में ली अंतिम सांसCCL के निदेशक के तौर पर धोनी को देवल सहाय ने स्टाइपेंड पर रखा थाइंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 73 साल के देवल सहाय ने मेडिका अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। पिछले तीन महीने से वे बीमार चल रहे थे जिसके बाद उनका मेडिका में इलाज चल रहा था।

JSCA के उपाध्यक्ष भी रहे थे देवल सहाय

देवल सहाय झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष भी रहे थे। 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के निदेशक के तौर पर देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धोनी को स्टाइपेंड पर रखा था। एमएस धोनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

रांची के दर्जनों क्रिकेटरों को दिया मुकाम
खेल प्रशासक के रूप में रांची के दर्जनों क्रिकेटरों के करियर को मुकाम देने में देवल सहाय की अहम भूमिका रही है। उनके निर्देशन में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा, सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटर शामिल हैं।

खिलाड़ियों के लिए नौकरी के द्वार खोले

देवल सहाय मेकॉन, CMPDI और CCL में वरीय पदों पर कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तीनों संस्थाओं में खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का द्वार खोला। इसका ज्यादा फायदा क्रिकेटरों को मिला लेकिन अन्य खेलों के खिलाडिय़ों की भी नियुक्ति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *