अमित शाह ने तमिलनाडु के पार्टी नेताओं से अगले साल होने वाले चुनाव की स्ट्रैटजी पर चर्चा की

लद्दाख में तनाव:सेना पीछे हटाने के लिए चल रही बातचीत के बीच LAC पर तेजी से रडार लगा रहा
November 22, 2020
G-20 समिट में मोदी:PM बोले- दूसरे विश्व युद्ध के बाद कोरोना दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती
November 22, 2020

गृह मंत्री का तमिलनाडु दौरा:अमित शाह ने तमिलनाडु के पार्टी नेताओं से अगले साल होने वाले चुनाव की स्ट्रैटजी पर चर्चा कीगृह मंत्री अमित शाह के तमिलनाडु के दो दिन के दौरे के बाद आज दिल्ली लौट गए। शनिवार को उन्होंने चेन्नई में 67,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम भी मौजूद थे। इस बीच सत्ताधारी अन्नाद्रमुक (AIADMK) पार्टी ने ऐलान किया था कि 2021 में भी भाजपा से गठबंधन (अलायंस) जारी रहेगा।

तमिलनाडु में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में शाह का दौरा अहम माना जा रहा है। शनिवार को पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम ने अमित शाह से चर्चा की। शाह भाजपा नेताओं से भी मिले। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में अगले साल होने वाले चुनाव की स्ट्रैटजी पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *