राकेश दौलताबाद बने कृषि उद्योग निगम के चैयरमेन

दिल्ली कैपिटल्स की मस्ती; सेंचुरी लगाने वाले धवन का कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ डांस वीडियो वायरल
October 18, 2020
बैंकाक में सख्त आपातकाल लगा
October 18, 2020

हरियाणा सरकार ने गुरुवार को विभिन्न बोर्ड व निगमो में 14 नए चैयरमेन और एक वाइस-चैयरमेन की नियुक्ति की है। बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम का चैयरमेन बनाया गया है।
राकेश दौलताबाद गुरूग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। हालांकि जीत के बाद वह भाजपा की सरकार में शामिल हो गए। अब भाजपा सरकार ने उनकी ताजपोशी हरियाणा कृषि उधोग निगम का चैयरमेन के रूप में की है। इसके अलावा पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड हरियाणा का चैयरमेन नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *