इरफान पठान बोले- अगर सूर्य कुमार यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती तो मुझे दुख होगा

त्यागी से उम्मीदें:बेन स्टोक्स बोले- कार्तिक त्यागी का रनअप ब्रेट ली और बॉलिंग इशांत शर्मा जैसी
October 7, 2020
बबीता फौगाट ने खेल विभाग के उप निदेशक पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगी सक्रिय,
October 8, 2020

MI vs RR:इरफान पठान बोले- अगर सूर्य कुमार यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती तो मुझे दुख होगा; भज्जी ने कहा- यादव मीठी छुरी जैसे मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सूर्य कुमार यादव ने 47 गेंद पर 79 रन की पारी खेली
यादव की इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे, इस इनिंग की कई पूर्व क्रिकेटर्स ने तारीफ की हैइंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल सीजन 13) में बुधवार रात मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 57 रन से जीता। मुंबई की जीत में सबसे अहम रोल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का रहा। यादव ने 47 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। इसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

यादव की इनिंग के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा- अगर अब भी यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती तो मुझे दुख होगा। वो गजब के प्लेयर हैं।आईपीएल में यादव का बेस्ट स्कोर
यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। उन्होंने आईपीएल में अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई। यादव ने हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 38 बॉल पर 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। उनकी पारी के बाद हरभजन सिंह ने मजाकिया ट्वीट किया। कहा- सूर्य कुमार मीठी छुरी हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा- भारत की टी-20 टीम में होंगे सूर्य कुमार। सचिन तेंडुलकर ने कहा- सूर्य कुमार स्पेशल हैं। वे विकेट के चारों ओर स्ट्रोक्स खेल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *