यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा शुरू,ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह परीक्षा देने का मौका

सरपंच बनी इस बेटी ने बदल दी गांव की तस्वीर,सीसीटीवी और सोलर लाइट्स लगवाए
September 10, 2020
5 जिलों से ग्राउंड रिपोर्ट:प्रदेश में 7.38 लाख हेक्टेयर में उगाई फसल, कर्ज तले दबे किसान,
September 10, 2020

हरियाणा:प्रदेश में यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा शुरू, परीक्षार्थी ने उत्तरपुस्तिका के पेज पर मोबाइल नंबर लिखा तो बनेगी यूएमसी हरियाणा सरकार ने कोरोना के बीच विद्यार्थियों को दिया था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह परीक्षा देने का मौका
फाइनल ईयर के साथ-साथ रिअपीयर की भी हो रही है परीक्षाहरियाणा में बुधवार से कॉलेजों में यूजी-पीजी अंतिम वर्ष रेगुलर और रिअपीयर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा देने के लिए ज्यादातर विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मोड ही चुना है। दिन में दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा में पहली बार कोरोना की वजह से ऑनलाइन तरीके से ली जा रही है। ऐसे में परीक्षा देने विद्यार्थियों पर ऑनलाइन तरीके से ही नजर रखी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा काे लेकर कई नियम जारी किए गए हैं।

इनमें यह भी कहा गया है कि उत्तरपुस्तिका के किसी भी पेज पर विद्यार्थी अपना या किसी और का मोबाइल नंबर नहीं लिखेगा। अगर नंबर लिखता है ताे यूएमसी अनफेयर मिन्स केस समझा जाएगा। कॅालेज में सितंबर से अक्टूबर के बीच अंडर ग्रेजुएट छठे समेस्टर, पीजी चौथे समेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं हाेनी है, जबकि अंडर ग्रेजुएट में दूसरे और चाैथे समेस्टर और पीजी के दूसरे समेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं हाेनी हैं। 10 सितंबर गुरुवार से परीक्षाएं शुरू हाे गई हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन माेड से परीक्षा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *