ईश्वर की नगरी है अयोध्या, स्वर्ग से की जाती है इसकी तुलना
August 8, 2020
खास भस्म आरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर उमड़ते-घुमड़ते बादलों
August 8, 2020

भारत में इस हिल पर है जीरो ग्रेविटी, बंद गाड़ी अपने आप ऊपर चढ़ने लगती है ! दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क

भारत में इस हिल पर है जीरो ग्रेविटी, बंद गाड़ी अपने आप ऊपर चढ़ने लगती है ! दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। इस धरती पर कई ऐसी जगह हैं, जो अपने रहस्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इनमें एक स्थान तुलसीश्याम है। यह जगह गुजरात राज्य में स्थित है। तुलसीश्याम गुरुत्वाकर्षण विरोध के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसीश्याम पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है। इस वजह से गाड़ी बंद होने पर वह रुकी नहीं रहती है, बल्कि ऊपर की ओर चढ़ने लगती है। विज्ञान के लिए यह बड़ी पहेली है, जो आज तक नहीं सुलझी है। दुनिया में कई ऐसी जगह हैं। जहां गाड़ी बंद रहने पर गाड़ी गुरुत्वाकर्षण के विपरीत चलने लगती है। अगर आपको तुलसीश्याम के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

तुलसीश्याम कैसे नाम पड़ा

पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने इस स्थान पर तूल नामक आततायी दानव का वध किया था। इसलिए इस स्थान का नाम तुलसीश्याम पड़ा है। तुलसीश्याम में 3 हजार साल पुराना भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर है, जिसका निर्माण काले पत्थर से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *