फ्लॉप फिल्म :अक्षय कुमार :सारे खान उनसे पीछे

भगवान नृसिंह के जयंती ६ मई २०२०
May 6, 2020
शेल्टर होम में रुके हुए सभी प्रवासियों की समस्याएं सुनते:विधायक सत्य प्रकाश जरावता जी
May 6, 2020

अक्षय कुमार ने पिछले कुछ साल से फिल्मी दुनिया में अपनी जड़ें थोड़ी बहुत नहीं काफी मजबूत कर ली हैं। एक के बाद एक हिट फिल्म देकर वो आज टॉप सितारा बन गए हैं। फिलहाल की स्थिति में तो सारे खान उनसे पीछे दिख रहे हैं। क्योंकि आमिर और शाहरुख खान की पिछली फिल्में फ्लॉप हैं और सलमान भी अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक हिट नहीं दे पा रहे। उनकी ‘दबंग 3’ भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। केवल अक्षय कुमार ही हैं जो एक के बाद हिट दिए जा रहे हैं। उनकी पिछली तीन फिल्मों ने ही 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।

अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्में हैं मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज। ये तीनों ही टिकट खिड़की पर 200 करोड़ की कमाई के पार निकलीं है । उनकी आने वाली फिल्मों में ‘सूर्यवंशी’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। वैसे वो ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का भी काम पूरा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *