हरियाणा:बरोदा उपचुनाव से पहले भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने 14 राजनीतिक नियुक्तियां कीं; बबीता फौगाट को बनाया महिला विकास निगम का चेयरमैन जेजेपी कोटा से पांच नेताओं को चेयरमैन बनाया गया
बीजेपी कोटा से 9 नेताओं को चेयरमैन बनाया गया हैबरोदा उपचुनाव से ठीक पहले हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने 14 राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। इसके अंतर्गत सरकार ने 14 चेयरमैन और एक वाइस चेयरमैन नियुक्त किए हैं। जेजेपी कोटा से पांच नेताओं को चेयरमैन बनाया गया है, जिनमें से तीन विधायक हैं। रामकरण काला को शुगर फेड का चेयरमैन बनाया गया।
रामनिवास सुरजाखेड़ा को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में चेयरमैन बनाया गया। इसके अलावा जोगी राम सिहाग को हरियाणा आवास बोर्ड का चेयरमैन और पवन खरखौदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
इनके अलावा रणधीर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन लगाया गया। निर्दलीय से भी एक उम्मीदवार को चुना गया है। निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
बीजेपी कोटा से चुना गया इन्हें
बीजेपी कोटा से सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो में चेयरमैन लगाया है। वहीं विधायक जगदीश नय्यर को भूमि सुधार एवं विकास निगम का चेयरमैन लगाया है। बबीता फौगाट को महिला विकास निगम का चेयरमैन तो कैलाश भगत को हैफेड का चेयरमैन नियुक्त किया है।
निर्मल वैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम में चेयरमैन लगाया और रामनिवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का चेयरमैन लगाया है। रेवाड़ी से अरविंद यादव को हरको बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया और मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। धुमन सिंह किरमच को सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का वाइस चेयरमैन लगाया गया है।