शारजाह में सीजन का सबसे छोटा टारगेट देकर भी जीती दिल्ली, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची
October 10, 2020
पानीपत झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ओवरडोज से 6 साल की बच्ची की मौत,
October 12, 2020

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मानेसर मण्डल में चला स्वच्छता अभियान।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मानेसर मण्डल में 10 अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस अभियान को जिला अध्यक्षा गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में मनाया गया। जिला संयोजक परिक्षित भारद्वाज, विधानसभा संयोजक हंसराज कसाना, पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने लोगों को एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को सफाई के लिए जागरुक किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई भी की।
जिला अध्यक्षा गार्गी कक्कड़ एवं विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हमारा देश स्वच्छ बने। उन्होंने कहा ये सपना आप लोगों से ही साकार हो सकेगा। गंदगी फैलाना हम लोग अपने लिए ही बीमारियों की नींव खोद रहे हैं। इसलिए अपना घर और आस-पास साफ रखें और घर में शौचालय बनवाए। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं, यदि हम साफ रखेंगे तो हमारी आने वाली पीढि़यां स्वस्थ्य रहेंगी।

इस अभियान में रैली में कार्यकर्ताओं समेत, तमाम स्थानीय लोग शामिल हुए। अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोगों का भी जागरुक किया कि सरकार का सपना हम सब ही साकार कर सकते है अपने आस-पास सफाई रखकर। इस मौके पर पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, जिला महामंत्री मनोज शर्मा, जिला संयोजक परिक्षित भारद्वाज, विधानसभा संयोजक हंसराज कसाना, जिला सचिव नवीन गोयल, जिला मंत्री योगिता धीर, मानेसर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पटौदी मण्डल अध्यक्ष कृष्ण यादव, हेलीमण्डी मण्डल अध्यक्ष अभय चौहान, भूपेन्द्र पार्षद, अटल रत्न सम्मानित ए के शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजीत यादव, नरेश सहरावत, मनोज यादव, यशवीर, मास्टर बलवीर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजबीर मानेसर, कीर्ती सिंह(पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी), रविन्द्र, बिजेन्द्र जागड़ा, चरणजीत सोनी, सम्राट, विनोद, मोहित, सुरेन्द्र, सोनू आदि मौजूद रहे। द वन्दे भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *