धान का कटोरा कहे जाने वाले करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अम्बाला में सरकारी खरीद आज से

दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हराया:चेन्नई सुपरकिंग्स पर दिल्ली कैपिटल्स की 7वीं जीत
September 26, 2020
सीएम की घोषणा:प्रदेश में 1 नवंबर से लागू होगी नई उद्योग और रोजगार नीति, उद्यमियों से मांगे सुझाव
September 27, 2020

अनाज बिक्री:धान का कटोरा कहे जाने वाले करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अम्बाला में सरकारी खरीद आज से, बाकी जिलों में 29 से 38.6% फसल सिर्फ 4 जिलों में, अब तक प्रदेश की मंडियों में 4 लाख क्विंटल धान पहुंचा।
1 अक्टूबर से कपास, बाजरा व मक्का की खरीद भी होगी शुरू।धान का कटोरा कहे जाने वाले करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला व कैथल जिले में धान की सरकारी खरीद 27 सितंबर से होगी। इन जिलों में धान की 38.6% फसल है। बाकी जिलों में खरीद 29 सितंबर से होगी। प्रदेश की मंडियों में अब तक करीब 4 लाख क्विंटल धान आ चुका है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि मंडियों में आने के लिए जारी गेट पास को सत्यापित कराया जा रहा है। यह भी देखा जाएगा कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण है या नहीं। 29 से ई-खरीद पोर्टल शुरू हो जाएगा। पहले 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक की शेडयूलिंग होगी। 1 अक्टूबर से कपास, बाजरा व मक्का की खरीद भी शुरू होगी।

एसएमएस भेजना शुरू

जो किसान मंडियों में धान लेकर आ चुके हैं और पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, उनसे 27 सितंबर को खरीद होगी। जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है, वे 27 को पंजीकरण करा सकेंगे और 28 को खरीद होगी। 27-28 को जो खरीद होगी, उसकी पेमेंट सीधे किसान के खाते में जाएगी। 29 से जो खरीद होगी, उसकी पेमेंट किसान से पूछकर की जाएगी। धान बिक्री के लिए 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक के लिए एसएमएस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यूं आ सकेंगे

चारों जिलों में फिलहाल बड़ी मंडियों में सुबह 150, दोपहर बाद 150 किसान धान बेचने आ सकेंगे। मध्यम आकार की मंडियों में सुबह-शाम 100-100 व छोटी मंडियों में 60-60 किसान फसल लेकर आ सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी।

अमूमन धान की खरीद 1 अक्टूबर से होती है। किसानों के हित में समय से पहले खरीद का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *