अलग अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों समेत 12 की मौत

पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा:​​​​​​​सीआईसीए की बैठक में भारत ने कहा
September 25, 2020
विराट-मोदी की फिटनेस पर चर्चा:कोहली बोले- फिटनेस के लिए छोले-भटूरे छोड़े; प्रधानमंत्री ने कहा
September 25, 2020

नेपाल में भूस्खलन:अलग अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों समेत 12 की मौत, 9 लापता नेपाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद बीते 24 घंटे में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ
नेपाल में मंगलवार से ही बारिश हो रही है, मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश शनिवार तक जारी रह सकती हैनेपाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद 24 घंटे में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। सयानगजा जिले में गुरुवार सुबह पानी के तेज बहाव में कई घर बह गए। इसमें सात महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं जिले में दूसरे जगह पर हुए भूस्खलन में एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई। पल्पा जिले और धनकुटी म्युनिसिपैलिटी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 9 लोग लापता है।

नेपाल में मंगलवार से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश शनिवार तक जारी रह सकती है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित जगहों पर नेपाल पुलिस, स्थानीय लोग और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

दो हफ्ते पहले सिंधुपाल चौक जिले में भूस्खलन हुआ था

12 सितंबर नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन में 9 लोगों मौत हो गई थी। बरहाबीस म्युनिसिपैलिटी में हुए भूस्खलन में दो रिहायशी इलाके तबाह हो गए थे। 19 घरों में पानी पूरी तरह घुस गया है। वहीं, काफी संख्या में दूसरे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 222 परिवारों के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *