

कोरोना देश में:171 दिन बाद दिल्ली और नोएडा के बीच मेट्रो सर्विस शुरू, पिंक लाइन पर भी ट्रेन दौड़ी; देश में अब तक 43.67 लाख मामले देश में कोरोना से मंगलवार को 1107 लोगों की जान गई, अब तक 73 हजार 923 लोग दम तोड़ चुके
कोरोना के सबसे ज्यादा 20 हजार 131 मामले महाराष्ट्र में आए, यहां 13 हजार 234 लोग स्वस्थ भी हुए171 दिन बाद दिल्ली और नोएडा (ब्लू लाइन) के बीच बुधवार सुबह मेट्रो टेन शुरू हो गई। इसके अलावा, पिंक लाइन पर भी मेट्रो दौड़ने लगी है। इससे पहले 7 सितंबर को यलो लाइन पर यह सर्विस शुरू की गई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि इन लाइन पर सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे के बीच मेट्रो चलाई जा रही है।
उधर, देश में मंगलवार को 89 हजार 852 मरीज बढ़े। वहीं, 74 हजार 607 लोग कोरोना बीमारी से स्वस्थ भी हुए। इस तरह देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 43 लाख 67 हजार 436 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।5 राज्यों का हाल
उधर, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि निजी अस्पताल कोरोना वार्ड बना सकते हैं। उन्हें कोविड-19 में जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। उधर, भोपाल में 242 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 13082 हो गया है। इनमें 6052 मरीज न तो किसी संक्रमित के संपर्क में आए और न ही इनकी कोई कॉन्टैक्ट हिस्ट्री है।2. राजस्थान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले एक महीने तक के अपने सभी प्रोग्राम स्थगित कर दिए हैं। इस दौरान वे किसी से मुलाकात भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
उधर, जयपुर में मंगलवार को अब तक के सबसे ज्यादा 325 पॉजिटिव मिले हैं। एक की मौत हुई। यहां 13 हजार 361 केस सामने आ चुके हैं। 290 लोगों की जानें जा चुकी हैं। एक्टिव केस 4671 हैं।3. बिहार
देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट बिहार में हो रहे हैं। मंगलवार को 1 लाख 52 हजार 671 लोगों की जांच हुई। राज्य में अब तक 43.3 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। अच्छी बात रही कि दूसरे राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।