मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं।

हरियाणा के सीएम पहुंचे दिल्ली दरबार, प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी का फंसा पेंच निकलने के आसार दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और संगठन के नेताओं के साथ सीएम करेंगे चर्चा
हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष नाम अभी तक नहीं हो पाया तय, इस पर हो सकता है विचारहरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को फिर से दिल्ली पहुंचे हुए हैं। सीएम यहां संगठन से जुड़े बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। दरअसल मुलाकात के पीछे बड़ी वजह हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर फंसा पेंच है। अभी तक नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए नाम तय नहीं हो पाया है।
लॉकडाउन के बाद मनोहर लाल 24 जून दिल्ली गए थे और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े अधिकारियों से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। एक पखवाड़े में मुख्यमंत्री दूसरी बार दिल्ली आ रहे हैं। असल में हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होनी है मगर इसमें कई पेंच फंस गए हैं,इन्हें ही निकालने के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर जो पेंच फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने के लिए मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात होना जरूरी है। प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर जिस तरह की दिल्ली और हरियाणा के नेताओं के बीच गहमागहमी चल रही है उससे साफ है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस बारे में अंतिम फैसला करेंगे।
पिछले दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर का नाम चला था लेकिन एक बार फिर से उनका नाम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। फिलहाल सुभाष बराला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत / भाजपा ने कहा- विकास मध्यप्रदेश में घुसने का दुस्साहस कर बैठा
    July 9, 2020
    अस्पताल में एडमिट अमिताभ बच्चन , हुआ कोरोना,
    July 11, 2020