बी जे पी संगठन देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आदेश कुमार गुप्ता को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है , मनोज तिवारी का कार्यकाल पूरा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। सांसद मनोज तिवारी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा हो गया था। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।
आपको बता दे की एक बार फिर बीजेपी ने दिल्ली में पार्टी की कमान के लिए पूर्वांचल से जुड़े नेता को चुना है। इससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक मनोज तिवारी को बीजेपी का अध्यक्ष बनाया था तो इस बार उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जन्मे आदेश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली में यूपी-बिहार से आए लोगों की बड़ी आबादी है और चुनाव में उनकी भूमिका अहम होती है। मनोज तिवारी लोकसभा चुनाव और एमसीडी चुनाव में पार्टी को सफलता दिला पाए लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। अब देखते है की पार्टी के लिए गुप्ता जी कितने खरे आते है