विवादों में घिरे हरियाणा कांग्रेस के नेता पंकज पूनिया को करनाल से गिरफ्तार

मरीजों की संख्या हुई 120 उत्तराखंड में कोरोना के 9 नए केस
May 20, 2020
कोरोना वायरस के कहर के बीच उत्तर प्रदेश में सियासत का दौर जारी है
May 21, 2020

लगातार कई आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर विवादों में घिरे हरियाणा कांग्रेस के नेता पंकज पूनिया को करनाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ट्वीट्स में एक समुदाय विशेष और उसके ईश्वर के उल्लेख को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी में जारी बस पॉलिटिक्स पर भी उन्होंने कई सारे ट्वीट्स किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठी।
पंकज पूनिया के खिलाफ बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। bata de ki उन्होंने ट्विटर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ne unke खिलाफ आईपीसी और आईटी ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुरेश गिरि ने दर्ज कराई है। गिरि ने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता का ट्वीट देखा, जिसमें एक समुदाय विशेष और उसके ईश्वर का उल्लेख था। इसकी वजह से राजनीतिक एवं धार्मिक संघर्ष बढ़ने की आशंका थी और इससे हालात विस्फोटक बन गए।

दरअसल पंकज पूनिया ने मंगलवार को अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बसें चलाने के नाम पर प्रदेश सरकार राजनीति खेल रही है। शिकायत में कहा गया है कि पूनिया ने ईश्वर के नाम का भी उल्लेख किया और कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
विवाद बढ़ने पर पंकज पुनिया ने अपने twitter पर सफाई दी. उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि मेरे लिखने से अगर किसी भाई को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. मेरे शब्द गार्गी कालेज में जो हुआ था उसको लेकर थे न कि किसी धर्म को लेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *