आज है चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानें स्कंदमाता की पूजा ​विधि, मुहूर्त, मंत्र एवं महत्व

चीन से आएगीं कोरोना मेडिसिन, 3 अप्रैल से एअर इंडिया कारगो शुरू करेगा चीन की उड़ान
March 31, 2020
नवरात्रि का छठा दिन है मां कात्यायनी को समर्पित, जानें पूजा विधि, कथा, मंत्र और महत्व
March 31, 2020

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा विधि विधान से की जाती है। स्कंदमाता की पूजा करने से शत्रुओं और विकट परिस्थितियों पर विजय प्राप्त होता है, वहीं, नि:संतान दंपत्तियों को संतान सुख मिलता है। जो मोक्ष की कामना करते हैं, उनको देवी मोक्ष प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, पूजा मुहूर्त, महत्व आदि के बारे में।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 28 मार्च दिन शनिवार की देर रात 12 बजकर 17 मिनट से हो रहा है, जो 30 मार्च दिन रविवार की देर रात 02 बजकर 01 मिनट तक है। स्कंदमाता की आराधना रविवार सुबह होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *