आज बॉर्डर से किसान झज्जर में पहुंचकर एफसीआई के कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
April 5, 2021
10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र कोरोना की वजह से प्रेक्टिकल एग्जाम में शामिल नहीं हो सके थे
April 5, 2021

दैनिक यात्रियों को मिलेगी सुविधा:दिल्ली के लिए आज से चलेगी अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन,

दैनिक यात्रियों को मिलेगी सुविधा:दिल्ली के लिए आज से चलेगी अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन, दोपहर 12.40 बजे रवाना होगी4.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी, वापसी में यह ट्रेन पानीपत तक ही आएगी, 5 अप्रैल के बाद से 54 ट्रेनों का होगा ठहराव
ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह राहत की खबर है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 5 अप्रैल से मेल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। कोरोना काल के कारण करीब एक साल से ट्रेनें बंद थी। ट्रेनों के बंद होने से दिल्ली आने-जाने में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है।

फरवरी माह में भी रेलवे ने कुरुक्षेत्र से निजामुद्दीन के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई थी। रेलवे ने एचएनके मेमू स्पेशल ट्रेन के नाम से ट्रेन को चलाया था। उत्तर रेलवे ने पांच अप्रैल से कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक अनारक्षित श्रेणी की मेल स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। कोरोना काल में लॉकडाउन से पूर्व यह गाड़ी पैसेंजर थी। इसे अब अनारक्षित की श्रेणी में तो रखा है, लेकिन यह मेल एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। इसके चलने से यात्रियों को दिल्ली के लिए दोपहर को ट्रेन मिलेगी।

12 बजकर 40 मिनट पर होगी ट्रेन रवाना : स्टेशन मास्टर ने कहा कि सोमवार को ट्रेन नंबर 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू कुरुक्षेत्र से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। 12.47 बजे अमीन रेलवे स्टेशन, 12.56 बजे नीलोखेड़ी, 1.02 बजे तरावड़ी, 1.09 बजे भैणी खुर्द व 1.17 बजे करनाल स्टेशन पर ठहराव होगा।

1.27 बजे बजीदा जाटान, 1.35 बजे घरौंडा, 1.42 बजे कोहंड, 1.49 बजे बाबरपुर व 1.56 बजे पानीपत स्टेशनपर रुकेगी। 2.05 बजे दिवाना स्टेशन, 2.12 बजे समालखा, 2.29 बजे भोड़वाल माजरी, 2.36 बजे गन्नौर, 2.42 बजे राजलू गढ़ी, 2.47 बजे सांदल कलां व 3.01 बजे सोनीपत पहुंचेगी। उसके बाद हरसाना कलां 3.36 बजे ठहराव होगा। रठधाना स्टेशन पर 3.16 बजे, नरेला स्टेशन पर 3.29 बजे ठहराव होगा।

होलांबी कलां स्टेशन पर 3.36 बजे, खेड़ा कलां 3.41 बजे, बादली 3.46 बजे, आदर्श नगर 3.52 बजे, आजादपुर 3.57 बजे, सब्जी मंडी शाम 4.03 बजे व दिल्ली जंक्शन पर 4.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 04451 नंबर से दिल्ली-पानीपत एमईएमयू नाम से दिल्ली जंक्शन से शाम 5.35 बजे चलेगी। 6.46 बजे सोनीपत व शाम 7.45 बजे पानीपत में ठहराव होगा।

अप-डाउन में अब 54 गाड़ियां : कोरोना काल में लॉकडाउन लगते ही पिछले साल 22 मार्च से ट्रेनें बंद कर दी गई थी। उसके बाद जनता की मांग पर एक जून से पांच गाड़ियां चलाई गई। फिर एक-एक करके गाड़ियों की संख्या बढ़ती गई। अब कुरुक्षेत्र स्टेशन पर अप व डाउन में 54 गाड़ियां रुक रही हैं। पांच अप्रैल से इनकी संख्या 55 हो जाएगी।

अम्बाला या कुरुक्षेत्र में हो वापसी का ठहराव

समाजसेवी अरुण अत्री ने कहा कि इस गाड़ी की वापसी कुरुक्षेत्र तक होनी चाहिए। वापसी में यह गाड़ी पानीपत तक है। पानीपत में देर शाम 7.45 बजे पहुंचाएगी। उसके बाद पानीपत स्टेशन से एचएनके नई दिल्ली निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र गाड़ी रात 9 बजे मिलेगी। जो करनाल में रात को 9.40 बजे पहुंचाएगी। यदि 04451 दिल्ली-पानीपत एमईएमयू को कुरुक्षेत्र या अम्बाला तक कर दिया जाए तो इस रूट के यात्री समय से घर पहुंच सकते हैं।

यात्रियों की परेशानी को कम करने का प्रयास

राज पाहवा, अजय शर्मा ने कहा कि रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्रेन चलाकर राहत दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते अभी तक रेलवे ने सुपर फास्ट ट्रेनों को चलाया था। जिसमें टिकट सेंक्शन होने के बाद ही सफर करना पड़ रहा था। ट्रेन के टिकट की बुकिंग ऑनलाइन करनी पड़ रही थी जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। आम यात्री ट्रेनों में सफर नहीं कर पा रहे थे। जिस कारण उन्हें बसों में ही सफर करना पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES