फिल्ममेकर के.सी बोकाडिया ने कहा-रजनीकांत में काबिलियत है, वे हर एक चीज डिजर्व करते हैं
April 4, 2021
सैम मानेकशॉ की बायोपिक के नाम का ऐलान:विक्की कौशल ने बताया-फिल्म का नाम ‘सैम बहादुर’
April 4, 2021

एजाज खान से शादी के सवाल पर पवित्रा पुनिया बोलीं- घर तो हम भी बसाना चाहते हैं,

एजाज खान से शादी के सवाल पर पवित्रा पुनिया बोलीं- घर तो हम भी बसाना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए फाइनेंशियली स्टेबल होना पड़ेगाएक्ट्रेस पवित्रा पुनिया और एजाज खान बिग बॉस 14 के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। उन्होंने अपने रिश्ते की शुरूआत दोस्ती से की जो बाद में प्यार में बदल गई। तब से ही दोनों के फैन्स शादी की डेट के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। सुनने में आ रहा था कि दोनों इस साल शादी कर लेगें, पर अब पवित्रा ने अपनी शादी के रूमर्स पर बात करते हुए कहा कि घर तो हम भी बसाना चाहते हैं पर उसके लिए हमें फाइनेंशियली स्टेबल होना पड़ेगा।

पवित्रा ने पैपराजी से कहा सबसे पहला कार्ड आपको ही दूंगी

पवित्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “हम दोनों भी घर बसाना चाहते हैं, बच्चे चाहते हैं और उन सभी के लिए हमें फाइनेंशियली रूप से स्टेबल होना पड़ेगा।” उन्होंने आगे पैपराजी से कहा, “मेरी जिस दिन शादी होगी उस दिन मैं कार्ड सबसे पहले आप लोगों को ही डूंगी।”

अभी बहुत पापड़ बेलने हैं शादी के लिए: एजाज

शादी की बात पर एजाज ने भी कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था, “अभी बहुत पापड़ बेलने हैं शादी के लिए। शादी इंशाल्लाह होगी और बहुत सही वक्त पे होगी। अगर सब सही से हुआ तो हम इस साल शादी कर लेंगे।”

पवित्रा का टेलीविजन करियर

पवित्रा का जन्म 22 अगस्त 1988 उत्तर प्रदेश के बागपत में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की और फिर एक एक्ट्रेस के रूप में फेमस हुईं। उन्होंने टीवी शो ‘गीत- हुई सबसे पराई’, ‘होंगे जुदा ना हम’, ‘नागिन 3’, ‘बिग बॉस 14’ आदि जैसे शोज में काम कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *