

झुग्गी- झोपड़ियों में आग:गुड़गांव में 700 से ज्यादा झुग्गियां जलीं, 100 से अधिक सिलेंडर भी फटेगर्मी शुरू होते ही झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वालों पर कहर बरपाना शुरू हो गया है। शनिवार अलसुबह शहर के पॉश क्षेत्र नाथुपुर गांव के नजदीक बसी 700 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी भीषण थी कि एक के बाद दूसरी और इस तरह सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह 2 बजकर 8 मिनट पर दमकल केन्द्र में सूचना दी गई। कुछ ही मिनट में दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई।
सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पाया गया। इस आग में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी के झुलसने या फिर मौत होने की सूचना नहीं मिल पाई है। इस आग में करीब 100 सिलेंडरों में भी धमाके हुए, जिससे आसपास के लोगों में दहशत बनी रही और लोगों ने फायर अधिकारियों को सूचना दी।