एंटीलिया केस में नया खुलासा:सचिन वझे ने ही खरीदी थी स्कॉर्पियो से बरामद जिलेटिन की छड़ें
April 1, 2021
दिन के सबसे ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 386 और निफ्टी 104 अंक गिरा, बैंकिंग शेयरों में मामूली गिरावट
April 1, 2021

उत्तराखंड बॉर्डर पर कुंभ में आने वालों की जांच, सरकार ने कोरोना टेस्टिंग कियोस्क बनाए

हरिद्वार में आज से कुंभ की शुरुआत:उत्तराखंड बॉर्डर पर कुंभ में आने वालों की जांच, सरकार ने कोरोना टेस्टिंग कियोस्क बनाएहरिद्वार में गुरुवार से कुंभ मेले की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए दूसरे राज्यों से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कोरोना गाइडलाइंस के तहत निगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही एंट्री दी जा रही है। इसके लिए सीमा पर पुलिस की तैनाती की गई है। उत्तराखंड सरकार ने लोगों की जांच के लिए बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग कियोस्क भी बनाए हैं। बाहर से आने वाले लोगों का यहां टेस्ट किया जा रहा है।नरसन सीमा पर तैनात डॉ. कासिम अली ने बताया कि अब तक कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। कई लोग पहले से कराए टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ ला रहे हैं। जिनके पास रिपोर्ट नहीं है, हम उनका टेस्ट कर रहे हैं।

केंद्र ने जारी की थीं गाइडलाइंस
केंद्र सरकार ने कुंभ के लिए पहले ही कुछ हिदायतें जारी की थीं। इसके तहत श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने से पहले उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना भी जरूरी किया गया है।

श्रद्धालुओं के पास 72 घंटे में कराए गए टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य की गई है। लोकल प्रशासन ने भी सलाह दी है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 10 साल से कम उम्र के बच्चे, डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट, फेफड़े, कैंसर, गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित मरीज और गर्भवती महिलाएं मेले में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES