नहीं रहे मशहूर पेंटर:पद्म विभूषण से सम्मानित चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 वर्ष की उम्र में निधन

किसानों के समर्थन में मेघालय के गवर्नर:सत्यपाल मलिक बोले- सरकार MSP की कानूनी गारंटी दे
March 15, 2021
हिमाचल प्रदेश में प्रस्ताव तैयार: रोहतांग टनल देखने के बाद मढ़ी में रोक ली जाएगी पर्यटकों की गाड़ी,
March 15, 2021

नहीं रहे मशहूर पेंटर:पद्म विभूषण से सम्मानित चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांसपद्म भूषण से सम्मानित चित्रकार लक्ष्मण पाई का रविवार को गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया। पाई 95 वर्ष के थे। उनके निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शोक जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, गोवा के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण लक्ष्मण पाई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने भी लक्ष्मण पाई की मौत पर दुख जताया है। कामत ने ट्वीट कर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्म भूषण लक्ष्मण पाई के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका नहीं होना कला के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। वे अंतिम समय तक पेंटिग पर काम कर रहे थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक ने भी ट्वीट कर लक्ष्मण पाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- महान भारतीय कलाकार और चित्रकार लक्ष्मण पाई के निधन का सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की ताकत दे।कई पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं लक्ष्मण पाई

21 जनवरी 1926 को जन्में लक्ष्मण पाई को देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने गोवा कॉलेज ऑफ आर्ट के पूर्व प्रिंसिपल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *