तेज धूप खिली, 4-4 डिग्री बढ़ा अधिकतम और न्यूनतम तापमान, शुक्रवार को बारिश के आसार

पानीपत में बाइक सवार बदमाश ने घर के बाहर पड़ोसियों से बातें कर रही महिला के कान की बाली लूटी,
March 11, 2021
सुरक्षा के कड़े इंतजाम:सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाए जाने की योजना,5जिलों में लग चुके 120 कैमरे
March 11, 2021

पानीपत का मौसम:तेज धूप खिली, 4-4 डिग्री बढ़ा अधिकतम और न्यूनतम तापमान, शुक्रवार को बारिश के आसारसर्दी का अहसास करा रही हवाओं की रफ्तार हुई कम, शुक्रवार के बाद मौसम बदलने की संभावना
पानीपत में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली। हवाओं की रफ्तार कम होने से तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवाओं की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए हैं।

बीते कई दिनों ने चल रही तेज हवाएं गुरुवार को पूरी तरह शांत रही। गुरुवार को सुबह से ही सूर्यदेव पूरी तरह चमके और तेज धूप खिली। जिस कारण दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 10 से 14 मार्च के बीच मौसम के एक बार फिर से बदलने की संभावना जताई है। गुरुवार सुबह के समय मौसम पूरी तरह से साफ रहा। हालांकि शुक्रवार को बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की तरफ मूव हो चुका है। जिसका असर शुक्रवार से देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार से तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। कृषि विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है। प्रदेश के कई जिले में बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *