खेलो इंडिया की प्रतियोगिताओं का आयोजन:पंचकूला, अम्बाला, करनाल व कुरुक्षेत्र में होंगी

खेलो इंडिया की प्रतियोगिताओं का आयोजन:पंचकूला, अम्बाला, करनाल व कुरुक्षेत्र में होंगी खेलो इंडिया की प्रतियोगिताएंइस बार पंचकूला, अम्बाला, करनाल और कुरुक्षेत्र में खेलो इंडिया की प्रतियोगिताओं का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ इस इवेंट को यादगार भी बनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल मंत्री खेल मंत्रालय एवं साईं अधिकारियों के साथ चर्चा की है। खेलों के निरीक्षण के लिए जांच टीमें भी तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों को बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और युवा पीढ़ी का खेलों के प्रति क्रेज बढ़ेगा। आयोजन में देश भर से खिलाड़ी भाग लेंगे और पूरी दुनिया के खेल जगत की निगाहें खेलो इंडिया पर होंगी। प्रतियोगिताओं के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    सरकारी योजनाओं का प्रचार करने आए दो कर्मियों को एक घंटा बनाया बंधक
    March 4, 2021
    विज के 8 आईपीएस के पैनल पर सीएम के फैसले का इंतजार नए पैनल को लेकर आखिरी फैसला
    March 4, 2021