भारतीय छात्रों को पछाड़ गोल्ड मेडल जीता:स्पेन की मारिया ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में किया टॉप,
March 3, 2021
सुपरबाइक इन इंडिया:नए लुक और मॉडर्न फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगी नई सुजुकी हायाबुसा,
March 3, 2021

MCD के 5 वार्डों के उपचुनाव:AAP की 4 वार्डों में जीत, एक में कांग्रेस का कब्जा

MCD के 5 वार्डों के उपचुनाव:AAP की 4 वार्डों में जीत, एक में कांग्रेस का कब्जा; सिसोदिया बोले- भाजपा के शासन से दिल्ली की जनता दुखीदिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 वार्डों के उपचुनावों ने नतीजे आ गए हैं। ये वार्ड 62N (शालीमार बाग नॉर्थ), 8-E (कल्याणपुरी), 2-E (त्रिलोकपुरी), 32N (रोहिणी-सी) और 41-E (चौहान बांगड़) हैं। इनमें से 4 वार्डों में AAP प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिर्फ एक वार्ड (चौहान बांगड) कांग्रेस के खाते में गया है, जबकि भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई।

कल्याणपुरी से AAP के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। शालीमार बाग नॉर्थ से AAP की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा- भाजपा से जनता दुखी
उपचुनाव में जीत पर दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने AAP के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।’

28 फरवरी को हुई थी वोटिंग
इन वार्डों के लिए AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला था। इनमें से 4 में पहले भी AAP के पार्षद थे। सिर्फ शालीमार बाग नॉर्थ भाजपा के कब्जे में था। इन वार्डों के उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान 50.86% से ज्यादा वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा (59.19%) वोटिंग कल्याणपुरी वार्ड में हुई थी। सबसे कम (43.23%) शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड में हुई थी।

इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले MCD चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी। AAP की तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रचार की कमान संभाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *