बहादुरगढ़ की दो फैक्ट्रियों में आग:चप्पल बनाने वाली 2 फैक्ट्रियां जली;
March 3, 2021
ट्रेन का 6 मार्च से संचालन:यात्रियों को सफर करने के लिए किराया एक्सप्रेस ट्रेन वाला ही देना होगा
March 3, 2021

दर्दनाक हादसा:लूजोता क्रॉसिंग प्वाइंट पर ट्राले की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत,8 लोग घायल

दर्दनाक हादसा:लूजोता क्रॉसिंग प्वाइंट पर ट्राले की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत, 8 लोग घायललूजोता के क्रॉसिंग प्वाइंट पर पैदल सड़क पार कर रही महिलाओं को एक अनियंत्रित ट्राले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चंद्रकला (28) तथा सुरेश कुमार (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी नांगल चौधरी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर-खेतड़ी सड़क मार्ग को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि कई बार कहने के बावजूद पीडब्लूडी ने सड़क पर ब्रेकर का निर्माण नहीं कराया। मौके पर पहुंचे डीएसपी नरेंद्र कुमार ने शाम तक ब्रेकर बनवाने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने 12.30 सड़क मार्ग को बहाल कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 साल पहले नांगल चौधरी से निजामपुर तक सड़क को चौड़ा करने की घोषणा हुई थी। सीएम के निर्देशानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी करके सड़क को फोर लाइन में तबदील कर दिया। तब निर्माण के दौरान पीडब्लूडी के अधिकारियों से ब्रेकर निर्माण की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने फोर लाइन सड़क पर ब्रेकर का प्रावधान नहीं होने का तर्क देकर ग्रामीणों की मांग को अनसुना कर दिया।

अब सड़क का निर्माण पूरा होते ही वाहनों का आवागमन बढ़ गया। जिस कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं भी बढ़ गई। 4 दिन पहले जैनपुर के सरपंच राजेश कुमार की लूजोता के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस दौरान ग्रामीणों ने क्रॉसिंग प्वाइंट पर ब्रेकर बनवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन पीडब्लूडी के अधिकारियों ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर-खेतड़ी सड़क मार्ग पर लगाया जाम

हादसे की वीडियो मांगी: दुर्घटना की सूचना मिलने पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को तत्काल ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हादसे की वीडियो मांगी है। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग प्वाइंटों पर ब्रेकर बनाने के साथ जेब्रा क्रॉसिंग सिंबल अंकित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को अस्पताल में मूलभूत इलाज तत्परता से देने के आदेश दिए तथा मृतकों को हर संभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया है।

महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी मारी टक्कर

मंगलवार सुबह पथाणा (राजस्थान) गांव से लूजोता में रिश्तेदार के घर शोक प्रकट करने पहुंचने थे। शोक प्रकट करने आए पुरुष व महिलाएं क्रॉसिंग प्वाइंट पर सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान निजामपुर की तरफ से आए एक अनियंत्रित ट्राले ने महिलाओं को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में एक महिला चंद्रकला (28) तथा एक पुरुष सुरेश कुमार (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी नांगल चौधरी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

जल्द ब्रेकर बनवाने का दिया आश्वासन तब खुला जाम

थाना प्रभारी मेहर सिंह मौके पर पहुंचे और जिला पुलिस अधीक्षक व पीडब्लूडी अधिकारियों को अवगत कराया। एसएचओ ने जल्द ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण पीडब्लूडीे अधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए। 11.15 डीएसपी नरेंद्र कुमार पहुंचे और समस्या सुनी।

उन्होंने अधिकारियों से संपर्क कर दो घंटे में ब्रेकर बनवाने का भरोसा दिया, जिससे संतुष्ट ग्रामीणों ने शवों को उठाने की अनुमति दी और सड़क मार्ग को बहाल किया। थाना इंचार्ज मेहर सिंह ने बताया ट्राला चालक भागने में कामयाब हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *