मौसम:पांच डिग्री तक घटा रात का तापमान,अब कल से कुछ राहत की उम्मीदमौसममेंउतार-चढ़ावचलरहा है

बिजली की चोरी पर छापामार अभियान:4.50 करोड़ के डिफाॅल्टर ने दूसरे नाम से कनेक्शन लिया
March 1, 2021
आयोजनों पर किसानों की कड़ी नजर:पूर्व मंत्री कविता जैन को दिखाए काले झंडे,
March 1, 2021

मौसम:पांच डिग्री तक घटा रात का तापमान, अब कल से कुछ राहत की उम्मीदमौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। 18 डिग्री के पार गया रात का तापमान पांच डिग्री तक कम हो गया है। नारनौल में यह 13 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि यहां दिन का तापमान 32.3 डिग्री रहा। अभी भी यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। जबकि रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हिसार में दिन का तापमान 28.1 डिग्री व रात का तापमान 14.2 डिग्री आंका गया।

अबकी बार प्रदेश में फरवरी में तापमान काफी अधिक रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो मार्च की रात को पश्चिम विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके असर से प्रदेश में भी रात का तापमान दो से चार डिग्री तक कम हो सकता है। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *