गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत करने पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले XEN को हटाया

न्यूजीलैंड में बढ़े कोरोना के मामले:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव,
February 28, 2021
जीते रहो:45 पार के गंभीर बीमार लोगों को भी लगेगा टीका, आज सुबह 9 बजे से शुरू होगा
March 1, 2021

फरीदाबाद में एक और अफसर पर गिरी गाज:गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत करने पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले XEN को हटायाफरीदाबाद में गंदे पानी की सप्लाई संबंधी शिकायत करने पर मैकेनिकल इंजीनियर के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (XEN) को हटा दिया गया है। नगर निगम का यह दूसरा अधिकारी है, जिस पर बीते कुछ दिनों में कार्रवाई की गाज गिरी है। इससे पहले मेयर के साथ बदतमीजी करने के मामले में SDO को भी प्रदेश की सरकार ने सस्पेंड कर दिया था।

मामला बीती 25 फरवरी का है, जब वार्ड-2 बल्लभगढ़ के रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर कन्हैया कुमार ने नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश को पीने के गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत करने के लिए फोन किया था। कन्हैया कुमार ने बताया कि उनकी कॉलोनी में 3 महीने से सीवर मिक्स गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर वह नगर निगम मुख्यालय आए और कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वाधवा का फोन नंबर लिया। फिर उन्हें फोन करके समस्या बतानी शुरू की तो कार्यकारी अभियंता ने जवाब दिया कि ये तो बड़े दुख की बात है। इसके बाद निगम अधिकारी ने इंजीनियरिंग का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि ऐसा है जब पानी आता है तो बाल्टी लगा दो और देखो कितना गंदा पानी आता है।

इस पर कन्हैया ने कहा कि उनके पास फोटो है गंदे पानी की तो इस पर कार्यकारी अभियंता गुस्सा हो गए और कहने लगे कि यार तू ज्ञान देने आया है क्या, पहले मेरी बात तो सुन ले’। आगे बात चलती रही। कार्यकारी अभियंता ने ये भी कहा कि गली में जितने घर हैं, सभी के यहां पहली बाल्टी भरकर पानी चेक करो, फिर लिस्ट बनाकर मेरे पास आना। इसके बाद उसे ठीक कराऊंगा। फिलहाल समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इस बारे में चीफ इंजीनियर रामजी लाल सुमन का कहना था कि कार्यकारी अभियंता को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। अधिकारी जनता की शिकायत सुने और उसका समाधान करने का आश्वासन दें।

अब फरीदाबाद नगर निगम के कमिश्नर बल्लभगढ़ जोन के XEN ज्ञान प्रकाश वधवा को हटा दिया है। उन्हें अब इलेक्ट्रिकल और एडवरटाइजमेंट का कार्यभार सौंपा है, वहीं उनके स्थान पर मदन लाल शर्मा को बल्लभगढ़ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर NIT क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में दुल्हन कामिनी की गली में तीन माह से भरे सीवर के पानी निकासी में लापरवाही बरतने वाले XEN विवेक गिल को भी हटा दिया है। उन्हें अब XEN हेड क्वार्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *