पानीपत का मौसम:घने कोहरे के साथ आज छाए रह सकते हैं बादल, 1 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

मुरथल में ढाबे पर लुटेरों ने मचाया आतंक:खाना खाने रुके दिल्ली के परिवार से गन प्वाइंट पर की लूटपाट
February 20, 2021
आंदोलन के 87 दिन:19 दिन में प्रदेश में 10 महापंचायतें, मोर्चे की सिर्फ तीन बैठकें
February 20, 2021

पानीपत का मौसम:घने कोहरे के साथ आज छाए रह सकते हैं बादल, 1 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमानपश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर व विंड पैटर्न बदलने से मौसम ले रहा करवट
पानीपत में शनिवार सुबह को भी कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 80 मीटर रही। अभी तक सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर में अच्छी धूप खिल रही थी, लेकिन शनिवार को दिन में बादल छाने के आसार बने हुए हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। शनिवार को सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण शनिवार से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह के समय कोहरा तो छाया ही रहा दिन में बादल छाने के आसार है। जबकि अभी तक सुबह को कोहरा छाने के बाद दिन में खिल रही अच्छी धूप लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत दे रही थी। शनिवार के बाद रविवार को भी बादल छाने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अफगानिस्तान से जम्मू एंड कश्मीर की ओर से मूव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण विंड पैटर्न में बदलाव आया है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में ला रहीं हैं। इस कारण बादल छाने और दिन व रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *