किसानों का रेल रोको आंदोलन:30 हजार रेल यात्रियों के प्रभावित होने की आशंका
February 18, 2021
अबकी बार बजट के बाद आएगी शराब पाॅलिसी,शराबबिक्री सेथा साढ़े सात हजार करोड़के राजस्व का लक्ष्य
February 18, 2021

फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया:जींद की मनिका श्योकंद बनीं मेरा पानी-मेरी विरासत योजना की ब्रांड अम्बेसडर

फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया:जींद की मनिका श्योकंद बनीं मेरा पानी-मेरी विरासत योजना की ब्रांड अम्बेसडर, सीएम से की मुलाकातफेमिना मिस ग्रैंड इंडिया मनिका श्योकंद ने भविष्य में पर्यावरण संरक्षण पर काम करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए न केवल जल, वायु और मिट्टी का बचाना जरूरी है, बल्कि उपयोग किए गए उत्पादों का सही से निपटान करना भी जरूरी है।सैनेटरी पैड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसको बनाने में प्लास्टिक की अपेक्षा बॉयोडिग्रेडेबल सामग्री जैसे कि कॉटन, बांस, केला, जूट आदि का उपयोग किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मनिका श्योकंद की पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि को देखते हुए उन्हें प्रदेश में मेरा पानी-मेरी विरासत योजना का ब्रांड अम्बेसडर बनने का सुझाव दिया, जिस पर मनिका व उनके परिजनों ने तुरंत सहमति व्यक्त की। जींद निवासी मनिका श्योकंद पिछले 6 साल में प्रदेश की तीसरी बेटी हैं, जिन्होंने सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले, मानुषी छिल्लर और मीनाक्षी ने भी इसी तरह की सौन्दर्य प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES