राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ:राजीव कपूर ने आर्किटेक्ट आरती से की थी शादी
February 11, 2021
चीन से दूरी का इशारा:नेपाल के पूर्व PM प्रचंड बोले- यहां लोकतंत्र खतरे में
February 11, 2021

प्रियंका की’अनफिनिश्ड’का किस्सा: प्रियंका चोपड़ा ने आंटी के डर से बॉयफ्रेंड कोअलमारी में किया था बंद,

प्रियंका की ‘अनफिनिश्ड’ का किस्सा:प्रियंका चोपड़ा ने आंटी के डर से बॉयफ्रेंड को अलमारी में किया था बंद, पकड़े जाने पर मां से हुई थी शिकायतएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मेमॉयर ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 9 फरवरी को लॉन्च हुई है। इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस बुक में एक किस्सा उन्होंने अपने टीनेज में रहे बॉयफ्रेंड के बारे में भी बताया। प्रियंका ने बताया कि जब वे पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गई थीं और एक दिन उनकी अंटी ने घर पर उन्हें बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इस दौरान उन्होंने अंटी से छुपाने के लिए बॉयफ्रेंड को अलमारी में बंद भी किया था। तब पकड़े जाने के बाद उनकी अंटी ने प्रियंका की मां से इसकी शिकायत भी कर दी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने बुक में इस किस्से के बारे में बताया कि कुछ सालों के लिए वे अमेरिका में अपने रिलेटिव के साथ रहती थीं और स्कूल जाया करती थीं। तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। प्रियंका ने बुक में इस लड़के का नाम ‘बॉब’ बताया है। उन्होंने बुक में बताया कि कैसे उनकी अंटी ने एक बार उन्हें घर में बॉयफ्रेंड बॉब के साथ पकड़ लिया था।बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थीं
प्रियंका ने बुक में बताया कि जब वे 10वीं कक्षा में थीं और उस समय वे अमेरिका में अपनी किरण आंटी के साथ इंडियानापोलिस में रह रही थीं। तब स्कूल में उनकी मुलाकात ‘बॉब’ से हुई थी। अपने फनी अंदाज और रोमांटिक जेस्चर की वजह से बॉब ने प्रियंका का दिल जीत लिया था। प्रियंका ने बताया कि बॉब ने उन्हें अपनी एक चेन भी गिफ्ट की थी। दोनों स्कूल में एक-दूसरे का हाथ थामे घूमा करते थे। प्रिंयका बॉब के प्यार में पड़ गई थीं और उससे शादी भी करना चाहती थीं।मैंने उसे अलमारी में बंद कर दिया था
प्रियंका ने लिखा, “एक दिन बॉब और मैं काउच पर बैठे एक-दूसरे का हाथ थामे टीवी देख रहे थे। तब मैंने खिड़की से अपनी आंटी को घर की तरफ आते देखा और मैं बहुत डर गई थी। उस वक्त दोपहर के 2 बज रहे थे और वह उनके घर लौटने का समय भी नहीं था। तब बॉब को घर से बाहर भेजने का कोई रास्ता ना मिलने पर मैंने उसे अपने कमरे की अलमारी में बंद कर दिया था। इसके बाद मैंने उससे कहा था कि अलमारी से बाहर मत निकलना, जब तक मैं आंटी को बाहर ना भेज दूं।”मासी को इतने गुस्से में कभी नहीं देखा था
प्रियंका ने लिखा, “किरण मासी घर में घुसीं और सभी रूम चेक करने लगीं। मैं अपने बेड पर बैठी थी और मेरे हाथ में बायॉलजी की बुक थी। मैं ऐसा दिखा रही थी कि मैं पढ़ाई कर रही हूं। मासी मेरे रूम के दरवाजे पर आईं और कहा इसे खोलो। मैंने पूछा- किसे खोलूं? आंटी ने कहा- अपनी अलमारी खोलो। मैं डर से कांप रही थी, क्योंकि इससे पहले मैंने अपनी मासी को इतने गुस्से में कभी नहीं देखा था। मैंने जैसे ही अलमारी का दरवाजा खोला और सब कुछ गड़बड़ हो गया, क्योंकि उसमें बॉब था।”

मासी ने मेरी मां को फोन कर की थी शिकायत
प्रियंका ने इसके आगे की कहानी के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, “मासी ने मेरी मां को फोन किया और कहा मुझे यकीन नहीं होता कि वह मेरे मुंह पर झूठ बोल रही थी। उसकी अलमारी में एक लड़का था।” इसके बाद प्रियंका इंडिया वापस लौट आईं थीं और उन्होंने मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने इसे जीता और मिस वर्ल्ड भी बनीं। इसके बाद वे तुरंत लाइमलाइट में आ गई थीं। यहीं से फिल्मों में उनके एक सफल करियर की शुरूआत हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *