महाराष्ट्र में बड़ी लापरवाही:पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर पिलाया 12 बच्चे हॉस्पिटल में एडमिट
February 2, 2021
बार काउंसिल ने कहा- CJI ने हाइब्रिड सिस्टम से सुनवाई का भरोसा दिया
February 2, 2021

बजट का बाजार पर पॉजिटिव असर, 12 दिन में सेंसेक्स दूसरी बार 50 हजार के पार

बजट का बाजार पर पॉजिटिव असर, 12 दिन में सेंसेक्स दूसरी बार 50 हजार के पारबजट के बाद भी बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी। सेंसेक्स 1,049 अंकों की बढ़त के साथ 49,650.05 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान इंडेक्स 50,154.48 पर भी पहुंचा। इससे पहले इंडेक्स ने 21 जनवरी को 50,184 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 305 अंक ऊपर 14,586.70 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 3.08% की बढ़त के साथ 34,107.85 पर कारोबार कर रहा है।एक्सचेंज पर 58% शेयरों में बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 2,686 में कारोबार कर रहा है। 1,566 शेयर बढ़त और 949 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 195.39 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 192.62 लाख करोड़ रुपए था।

इंडिगो पेंट्स का शेयर 75% प्रीमियम पर लिस्ट, निवेशकों को प्रति शेयर 1,117 रु का फायदा
बजट के चलते शेयर बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है। 2021 की दूसरी लिस्टिंग शानदार रही। इंडिगो पेंट्स का शेयर BSE पर 2,607.50 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी शेयर 75% के प्रीमियम पर 2,607.50 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है। इसका इश्यू प्राइस 1,490 रुपए था। यानी निवेशकों को प्रति शेयर 1,117 रुपए का फायदा हुआ।

ऑटो शेयरों में शानदार तेजी
सरकार ने बजट 2021-22 में पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए ‘स्क्रैप पॉलिसी’ लाने की घोषणा की है। इसके चलते ऑटो शेयरों में लगातार बढ़त है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2.73% की बढ़त है। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर सबसे ज्यादा 8.35% की बढ़त है। इसके अलावा अशोक लेलैंड और मारुति के शेयरों में भी 5% की तेजी है।

बजट के दिन बाजार में ऐतिहासिक तेजी
बजट के दिन बाजार में ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई थी। पॉजिटिव बजट के चलते सेंसेक्स 5% ऊपर 48,600.61 पर और निफ्टी 4.74% ऊपर 14,281.20 बंद हुआ था। इसमें बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिला था। इंडसइंड बैंक का शेयर 14.71%, SBI 10% और L&T का 9% ऊपर बंद हुए थे। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 8.26% ऊपर बंद हुआ था। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 6.32 बढ़ा था।

वैश्विक बाजार में मजबूत तेजी
ग्लोबल मार्केट भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी 2.23% ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स, ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स और जापान का निक्केई इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 0.55% की बढ़त है। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपियन बाजारों में भी तेजी रही थी। नैस्डैक इंडेक्स 2.55%, S&P 500 इंडेक्स 1.61% ऊपर बंद हुआ था। यूरोपियन मार्केट में फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स में भी 1-1% बढ़त रही थी।

शेयर मार्केट लाइव अपडेट…

10:57 AM सेंसेक्स 944 अंक ऊपर 49,544.83 पर और निफ्टी 273 अंक ऊपर 14,554.60 ​​​​​​​पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 936 अंक ऊपर 34,025.15 पर पहुंच गया है। ​​​​​​​
10:53 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.28% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 7.78% ऊपर कारोबार कर रहा है। अशोक लेलैंड का शेयर 5.12% ऊपर कारोबार कर रहा है। दरअसल, सरकार ने बजट 2021-22 में पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए ‘स्क्रैप पॉलिसी’ लाने की घोषणा की है।10:27 AM बजाज ऑटो ने जनवरी 2021 में पिछले साल की तुलना में 8% ज्यादा 4.25 लाख गाड़ियां बेची, जबकि जनवरी 2020 में 3.94 लाख गाड़ियां बेची थी।वहीं, घरेलू बिक्री 11% घटकर 1.70 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल 1.92 लाख यूनिट थी। BSE में बजाज ऑटो का शेयर 2.65% ऊपर 4,223 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।10:00 AM इंडिगो पेंट्स का शेयर BSE पर 2,607.50 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 1,490 ​​​​​​​रुपए था। 09:45 AM सेंसेक्स 1260 अंकों की बढ़त के साथ 49,867.17 पर और निफ्टी 369.90 अंक ऊपर 14,651.10 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,253 अंक ऊपर 34,342.45 के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। 09:23 AM सेंसेक्स में 2.10% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी 30 शेयरों में तेजी है। L&T का शेयर 5.31% ऊपर कारोबार कर रहा है।09:15 AM BSE का सेंसेक्स 595.62 अंकों की बढ़त के साथ 49,193.26 पर और निफ्टी 199.90 अंक ऊपर 14,481.10 पर खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *