पानीपत का मौसम:घने कोहरे के साथ हुई शुक्रवार की शुरूआत, शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी संभव

पानीपत का मौसम:घने कोहरे के साथ हुई शुक्रवार की शुरूआत, शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी संभवसुबह के समय 50 मीटर रही विजिबिलिटी, दिन और रात का तापमान रहा स्थिर
पानीपत में शुक्रवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर रही। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार से मौसम साफ होने और दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह के समय घना कोहरा देखना को मिली। गुरुवार को सुबह 9 बजे के बाद धुंध छानी शुरू हुई थी। दोपहर में सूरज निकलने पर कोहरा कम हुआ। इसके बाद गुरुवार शाम से ही कोहरा छाने लगा था, जो सुबह तक छाया रहा।

मौसम वैज्ञानिका डॉ. DP दुबे ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों पर बर्फबारी की असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हांलाकि अभी सर्द हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    डोली से पहले उठ गई अर्थी:ट्रक ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर; दो बहनों को कुचला
    January 29, 2021
    आंदोलन का समर्थन:1 साल पहले विधानसभा चुनाव में इनेलो छोड़ भाजपा में आए थे रामपाल माजरा
    January 29, 2021