शहर में सोमवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

संघर्ष कमेटी का ऐलान-डॉक्टर्स की गिरफ्तारी न हुई तो कल-परसों नागोरी गेट पर देंगे धरना
January 27, 2021
81वर्षीय डॉक्टर दंपति ने टीका लगवाया, बोले: कोरोना से अगर जीतना है
January 27, 2021

शीत लहर से ठिठुरन:दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचेशहर में सोमवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। भारतीय माैसम विभाग के अनुसार साेमवार काे अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाेकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाे सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी रही और 3 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। एचएयू के कृषि माैसम विज्ञान विभाग की मानें ताे रात के समय ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

पूर्वानुमान : 30 जनवरी तक मौसम रहेगा खुश्क

एचएयू के कृषि माैसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट हाे सकती है। कहीं-कहीं अलसुबह/देर रात्रि धुंध छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *