आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात तो कहीं धुंध की संभावना, हिसार की रातें सबसे सर्द

आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात तो कहीं धुंध की संभावना, हिसार की रातें सबसे सर्ददो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 4.2 डिग्री पर आया हिसार का तापमान
25 से 27 तक 3 से 5 डिग्री कम होगा पारा
शनिवार से मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। रात का तापमान हिसार में 4.2 डिग्री पर आ गया है। दिन में भी काफी ठंडक बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 व 24 जनवरी को प्रदेश में रात का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। जबकि, 25 से 27 तक तीन से पांच डिग्री तक कमी होगी।

23 जनवरी को कहीं-कहीं गहरी धुंध पड़ सकती है। 25 से 27 तक भी धुंध रहने की संभावना है। करनाल में दिन का तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया है। जबकि, नारनौल में दिन का तापमान 25.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक आंका गया है। यहां रात का पारा पांच डिग्री रहा। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के शिमला में रात का तापमान 7.6 डिग्री रहा। यानी प्रदेश के हिसार व नारनौल में शिमला से सर्द रात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    पानीपत-अम्बाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मल्टीलेन फ्री फ्लो टेक्निक के ट्रायल की तैयारी पूरी
    January 23, 2021
    गणतंत्र दिवस:पहली बार पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समाराेह, साइट तय
    January 23, 2021