मां बनी अनुष्का शर्मा:जिन 91 साल के डॉक्टर ने तैमूर के समय करीना कपूर की डिलीवरी कराई थी,

इसी सप्ताह अनुष्का को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी,पैपराजी से बचने के लिएरात केवक्तहोसकती हैं रवाना
January 15, 2021
ट्रम्प ने चीन की 9 कंपनियों पर बैन लगाया,अमेरिकी कंपनियां और लोग इनमें इन्वेस्टमेंट नहीं कर सकेंगे
January 15, 2021

मां बनी अनुष्का शर्मा:जिन 91 साल के डॉक्टर ने तैमूर के समय करीना कपूर की डिलीवरी कराई थी, उन्हीं के हाथों हुआ अनुष्का की बेटी का जन्मअनुष्का शर्मा ने सोमवार (11 जनवरी) दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उन्होंने 91 वर्षीय पारसी डॉक्टर रुस्तम सूनावाला से डिलीवरी करवाई, जिन्होंने तैमूर के जन्म के दौरान करीना कपूर की डिलीवरी कराई थी। डॉ. सूनावाला को चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 1991 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वे मेडिकल फील्ड में डॉ. आर. पी. सूनावाला के नाम से जाने जाते हैं।

करीना की दूसरी डिलीवरी भी कराएंगे

सूत्रों की मानें तो डॉ. सूनावाला करीना कपूर की दूसरी डिलीवरी भी कराएंगे, जो फरवरी में होनी है। करीना और अनुष्का से पहले डॉ. सूनावाला बबिता कपूर (करीना और करिश्मा की मां), जया बच्चन, नीतू कपूर, गौरी खान और विजय माल्या की पत्नी जैसी कई हस्तियों की डिलीवरी भी करा चुके हैं।

1948 से प्रैक्टिस कर रहे डॉ. सूनावाला

डॉ. आरपी सूनावाला ने 1948 में प्रैक्टिस शुरू की थी। अपनी जीवनी में उन्होंने कहा है , “उस समय डॉक्टर नाड़ी देखकर रोगियों का इलाज कर रहे थे। डायग्नोस्टिक प्रक्रिया और ब्लड ग्रुप जैसी चीजें बाद में आईं।” रश्मि उदय सिंह ने डॉ. सूनावाला की जीवनी ‘लाइफगिवर’ नाम से लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *