पानीपत में कोहरा:पानीपत ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, 10 मीटर रही विजिबिलिटी;

पानीपत में कोहरा:पानीपत ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, 10 मीटर रही विजिबिलिटी; अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसमशीतलहरों की रफ्तार कम होने से 3 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
पानीपत में गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय विजिबिलिटी 10 मीटर रही। जिससे हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन सुबह और शाम घना कोहरा छाने के आसार बताए हैं। गुरुवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पानीपत में गुरुवार की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। बीते तीन दिनों से बादल छाये हुए थे। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार से सुबह और शाम घना कोहरा छाने का अनुमान लगाया था। ऐसा ही हुआ। आज दिनभर बादल छाने और फिर शाम को कोहरा रहने के आसार हैं। शीतलहरों की रफ्तार 13 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से लोगों को पाले से कुछ राहत मिली है। शीतलहर थमने से गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। जबकि अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम हुआ है।

अभी परेशान करेगा कोहरा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अगले तीन दिन घना कोहरा छाने के आसार हैं। रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अभी तक दिन में धूप देखने को मिल रही है। जिससे सर्दी से कुछ राहत मिलती है। शीत लहरों के कम होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है, लेकिन कोहरा परेशान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021:अंकिता ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वॉलिफायर्स के फाइनल राउंड में पहुंची
    January 13, 2021
    किसान आंदोलन:शाह के निर्देश के बाद प्रदेश में नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम और किसान पंचायतें
    January 14, 2021