देश के 13 हाईकोर्ट डिजिटल हुए:12 हाई कोर्ट और जिला अदालतों में अभी भी नहीं शुरू हुआ काम
January 3, 2021
करीना का ड्रीम होम:करीना कपूर ने फोटो शेयर कर दिखाई अपने ‘ड्रीम होम’ की झलक,
January 3, 2021

अमेरिकन रिसर्च फर्म के सर्वे में 13 देशों के 55% लोगों ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता माना

मोदी सबसे लोकप्रिय:अमेरिकन रिसर्च फर्म के सर्वे में 13 देशों के 55% लोगों ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता मानाअमेरिकी रिसर्च फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्टेंट’ के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय स्टेट ऑफ हेड (राजनेता) माना गया है। यह सर्वे अमेरिका, ब्राजील, जापान समेत दुनिया के 13 देशों में हुआ था। इसमें शामिल होने वाले 55% लोगों ने माना कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर स्टेट ऑफ हेड हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी ने विपरीत परिस्थतियों में भी देश का बेहतरीन तरीके से नेतृत्व किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।पीएम का विजन और वे उसे पूरा करते हैं
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्टेंट की ओर से अमेरिका, जापान, ब्राजील समेत 13 देशों में किए गए सर्वे में दुनिया के नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहम स्‍थान दिया जाना गर्व की बात है। मोदी जी दूरदृष्टि से सोचने वाले नेता हैं। देश के विकास के लिए उनका एक तय विजन है और उसके लिए वे कार्यक्रम बनाते हैं और उसे सफल करते हैं।’मोदी सरकार पर बढ़ा लोगों का भरोसा: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी सर्वे की सराहना की। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री एक बार फिर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। यह सिलेक्शन कोविड-19 संकट में शानदार मैनेजमेंट समेत कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री के काम को देखते हुए किया गया है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ रहा है। सर्वे रिपोर्ट सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। इस चुनौतीपूर्ण वक्‍त में सभी वैश्विक नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी नंबर वन चुने गए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES