वेदर अपडेट:रात का तापमान नारनौल में 2.2 व शिमला में 4.4 डिग्री रहा, पहाड़ाें पर बर्फबारी,

एसवाईएल पर सियासत:फतेहाबाद में किसानों ने टेंट उखाड़ कर भाजपा के मंच पर किया कब्जा
December 20, 2020
कोरोना संकट:नए कोरोना केस 8 जिलों में 15 से कम, सिर्फ गुड़गांव में 100 से ज्यादा,
December 20, 2020

वेदर अपडेट:रात का तापमान नारनौल में 2.2 व शिमला में 4.4 डिग्री रहा, पहाड़ाें पर बर्फबारी, मैदानाें में शीतलहर का कहरपहाड़ाें पर बर्फबारी, उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं से उत्तर व मध्य भारत के मैदानाें में शीतलहर कहर ढा रही है। शनिवार को हरियाणा के 7 जिलों में रात का तापमान 3 डिग्री या इससे नीचे रहा। 12 जिलों में पारा 3 से 5 डिग्री के बीच रहा। 3 जिलों में यह 6 डिग्री रहा। नारनौल में यह सबसे कम 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।

जबकि हिमाचल के शिमला में पारा 4.4 डिग्री रहा। यानी शिमला से नारनौल दोगुना ठंडा रहा। सुबह पाला जमा। दिन में धूप खिलने से राहत मिली। नारनौल में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। यानी दिन व रात के पारे में 22 डिग्री का अंतर रहा।

कल से धुंध गहराएगी

मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर को भी कहीं-कहीं पाला जम सकता है। हालांकि, अगले 48 घंटे में रात के तापमान में 2-3 डिग्री और दिन के तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 21 से 23 तक धुंध गहरा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *