LoC पर पाकिस्तान ने रातभर फायरिंग की, भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 5 सैनिक ढेर

फतेहाबाद में खेत से सिर्फ एक गन्ना उखाड़ने पर 10 साल के बच्चे को बांधकर पीटा
December 11, 2020
घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम:मेरठ में व्यक्ति ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की
December 11, 2020

फिर बढ़ा तनाव:LoC पर पाकिस्तान ने रातभर फायरिंग की, भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 5 सैनिक ढेरपाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर जबरदस्त फायरिंग की जा रही है। गुरुवार दोपहर शुरू हुआ सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए। उसके तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। न्यूज एजेंसी ने भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

पुंछ सेक्टर निशाना
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई फायरिंग शुक्रवार तड़के तक जारी थी। इस दौरान भारी हथियारों और मोर्टार का भी इस्तेमाल किया गया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें पाकिस्तान के 5 सैनिक मारे गए। एलओसी के कुछ हिस्सों में पाकिस्तानी सेना लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रही है। गुरुवार रात फायरिंग का केंद्र जम्मू-कश्मीर का पुंछ सेक्टर था।

नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश
भारतीय सेना के एक अफसर ने कहा- पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग की। वो हमारे सिविलियन इलाकों को टारगेट करना चाहता है। मानकोट सेक्टर में सबसे ज्यादा फायरिंग हुई। कुछ सिविलियन प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचा है। इस तरह की हरकतों का जवाब देना जरूरी था। हमने पाकिस्तान के पांच सैनिक मार गिराए जबकि तीन घायल हैं। उन्होंने कई नए बंकर बनाए थे। इन्हें तबाह कर दिया गया है। भारी फायरिंग गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 घंटे चली।

अब तक 3200 सीजफायर वॉयलेशन
दोनों देशों के बीच 1999 में सीजफायर वॉयलेशन को लेकर समझौता हुआ था। पाकिस्तान लगातार इस संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इस साल अब तक उसने 3200 बार सीजफायर वॉयलेशन किया। इसमें 30 नागरिक मारे गए जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *