मोदी का मिशन कोरोना कवच:पीएम आज 3 वैक्सीन कंपनियों की टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे,

चीन का नया पैंतरा:तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा बांध बनाएगा चीन, भारत ने कहा-
November 30, 2020
अगले 3 महीने पूरे उत्तर में ठंड के रिकॉर्ड टूटेंगे,तापमान लगातार सामान्य से नीचे ही रहेगा
November 30, 2020

मोदी का मिशन कोरोना कवच:पीएम आज 3 वैक्सीन कंपनियों की टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे, 3 दिन में वैक्सीन पर दूसरी बार चर्चाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन में दूसरी बार कोरोना वैक्सीन बनाने वाली टीमों से बात करेंगे। मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डीज की टीमों से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ऑफिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की, हालांकि समय नहीं बताया।

इससे पहले शनिवार को मोदी ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद के जायडस बायोटेक पार्क और हैदराबाद में भारत बायोटेक फैसिलिटी का दौरा किया था। मोदी ने इन तीन कंपनियों की वैक्सीन डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस की डिटेल्स जानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *