वैक्सीन ट्रैकर:फाइजर की वैक्सीन अप्रूव करने वाला UK पहला देश बन सकता है;
November 30, 2020
बहरीन ग्रां प्री:250 की स्पीड पर कार पलटने से आग लगी, ड्राइवर को बचाया;
November 30, 2020

ठंड पर 3 राज्यों से रिपोर्ट:माउंटआबू में लगातार दूसरे दिन पारा 1 डिग्री; शिमला में बर्फबारी,

ठंड पर 3 राज्यों से रिपोर्ट:माउंटआबू में लगातार दूसरे दिन पारा 1 डिग्री; शिमला में बर्फबारी, लेकिन कोरोना के चलते टूरिस्ट कमराजस्थान के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनाें से शीतलहर चल रही है। माउंट आबू में रविवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। नवंबर के आखिरी 10 दिनाें में 8 बार पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच चुका है, ओस की बूंदें बर्फ बन रही हैं। माउंट में पिछले 10 सालाें के मुकाबले इस बार माैसम का ट्रेंड बदला है। 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब नवंबर के महीने में तापमान 1 डिग्री तक पहुंचा और बर्फ भी जमी।शिमला में समय से पहले बर्फबारी, लेकिन कोरोना के चलते टूरिस्ट कम
हिमाचल प्रदेश के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट शिमला में इस बार समय से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई। लेकिन, कोरोना की वजह से टूरिस्ट कम पहुंच रहे हैं। होटलों में ऑक्यूपेंसी सिर्फ 20% तक ही है। कोरोना के बीच हिमाचल प्रदेश में सितंबर से पर्यटकाें की आवाजाही की छूट दे गई थी।​​​​​​​
बिहार में अगले 4 दिन में गलन बढ़ेगी
उत्तर-पश्चिम की ओर से 11 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने और पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होने से बिहार में आने वाले दिनों में तापमान में गिरेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड के साथ ही गलन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों में पारा गिरने की संभावना है।

मध्य भारत में अगले तीन महीने शीतलहर का असर रहेगा
अगले तीन महीने यानी दिसंबर से फरवरी तक उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसका असर मध्य भारत तक रहेगा। यहां जबरदस्त शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वानुमान जारी किया।

उत्तर भारत में इन तीन महीनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ बढ़े रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में राजस्थान में सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री तक ज्यादा रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES