

मंच पर दूरी, नीचे मजबूरी:मोदी की रैली में टूटा सोशल डिस्टेंसिंग का दायरा, मास्क उतार कर लोग लगाते रहे मोदी के नारेरोहतास की रैली में मंच से सात मीटर दूर थे लोग
मंच पर दिखा डिस्टेंसिंग तो वहीं दर्शक दीर्घा में उमड़ी भीड़रोहतास के डेहरी-ऑन-सोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। नेता तो मंच पर दूरी बनाकर बैठे थे, लेकिन बैरिकेडिंग के बाहर लोगों की भारी भीड़ कोरोना से पूरी तरह बेपरवाह दिखी।
मास्क की बात कौन कहे, दो गज की शारीरिक दूरी की जगह लोग एक-दूसरे से चिपके हुए खड़े थे। प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले ही लोगों को हिदायत दी थी कि भले ही लॉकडाउन खत्म हो गया है, लेकिन कोरोना वायरस अभी गया नहीं है। इसलिए पूरी सतर्कता बरतें, लेकिन पीएम की सभा में ही उनके संदेश की अनदेखी होती दिखी।धरी की धरी रह गई सारी सुरक्षा व्यवस्था
डेहरी ऑन-सोन की चुनावी सभा सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू हुआ तो न किसी का कार्ड चेक किया गया और ना किसी की टेंपरेचर जांच की गई। सब सीधे मंच की तरफ बढ़ रहे थे।सभा स्थल पर सुरक्षा और कोरोना संक्रमण दोनों के मद्देनजर किए गए पुख्ता व्यवस्था के सारे दावे हवा-हवाई होते दिखे।