

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है. बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को संयुक्त अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों का पता लगाया, जो सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद इन दोनों को मार गिराया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है.