हरिद्वार कुंभ-2021:ऐसे बनते हैं नागा संन्यासी; छह साल कठिन तप, खुद का पिंडदान, डेढ़ लाख तक खर्च
April 4, 2021
फिल्ममेकर के.सी बोकाडिया ने कहा-रजनीकांत में काबिलियत है, वे हर एक चीज डिजर्व करते हैं
April 4, 2021

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक फिर दिखेंगी शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास में, बोलीं

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक फिर दिखेंगी शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास में, बोलीं- जब सेट पर लौटी तो ऐसा लगा मानो अपने घर लौट आई हूं’बिग बॉस 14′ विनर रुबीना दिलाइक ने हाल ही में अपने शो ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ में फिर से एंट्री ली है। उनकी माने तो उन्हें असली पहचान टेलीविजन से मिली है और वे इस प्लेटफार्म की हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, रुबीना ने शो से जुडी कुछ खास बातें शेयर की। बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने ये भी बताया कि ‘बिग बॉस’ का टाइटल जीतने के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं।

शो का ऑफर ठुकराने की कोई वजह ही नहीं थी

रुबीना कहती हैं, “शक्ति मेरा अपना शो है और मैं 4 साल तक इस शो का हिस्सा रह चुकी थी, इसीलिए जब सेट पर लौटी तो लगा मानो अपने घर लौट आई हूं। सिर्फ शो में कुछ स्टार कास्ट बदले हैं, उसके अलावा पूरी टीम- स्पॉटबॉय, तकनीशियन, डायरेक्टर सब वही हैं जिनके साथ मैं पहले काम कर चुकी हूं। फिर से सौम्या के किरदार में आई हूं, लेकिन इस बार ऑडियंस को मेरा एक नया रूप देखने को मिलेगा। इस बार मैं बहुत ज्यादा चैलेंजिंग और रिस्क फैक्टर के साथ इस किरदार में लौटी हूं। सच कहुं तो, जब मेकर्स ने शो में लौटने का प्रस्ताव रखा तो उस ऑफर को ठुकराने की कोई वजह ही नहीं थी। वे मेरे साथ एक नए सिरे से काम शुरू करना चाहते थे, इसीलिए मैंने तुरंत हामी भर दी।”

पता नहीं लोग मुझे फिर से एक्सेप्ट करेंगे या नहीं

माना जा रहा है कि रुबीना इस शो में सिर्फ कुछ एपिसोड्स के लिए ही शामिल हो रही हैं। इस बारे में पूछने पर रुबीना कहती हैं, “देखिए, हर चीज टी.आर.पी पर निर्भर करती है। साथ ही नर्वस्नेस भी है, पता नहीं लोग मुझे फिर से एक्सेप्ट करेंगे या नहीं। यदि ऑडियंस को रुबीना फिर से सौम्या के रूप में पसंद आती है तो मुझे उम्मीद है कि मैं इस शो में काफी लंबे समय तक नजर आउंगी।”

ना जाने लोग टेलीविजन को छोटा माध्यम क्यों समझते हैं

पिछले कई सालों से ‘बिग बॉस’ कई कंटेस्टेंट्स के करियर के लिए ‘लाइफ चेंजिंग’ साबित हुआ है। ज्यादातर टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े हुए कंटेस्टेंट्स फिर से इस प्लेटफार्म पर लौटने से घबराते हैं। वहीं रुबीना ने रियलिटी शो जीतते ही फिर से टीवी शो में वापसी की है। इस बारे में वे कहती हैं, “मुझे टेलीविजन पर लौटने में बिलकुल हिचकिचाहट नहीं थी। ना जाने लोग टेलीविजन को छोटा माध्यम क्यों समझते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो इसी प्लेटफार्म के माध्यम से अपने करियर में आगे बढ़े हैं लेकिन अब वे लौटना नहीं चाहते। मैंने अपनी शोहरत, पहचान जो कुछ भी पाया है वो टेलीविजन से ही पाया है। यदि ‘शक्ति’ सीरियल को मेरी जरूरत है तो मेरा फर्ज है इसका साथ देना। टेलीविजन को मैं कम नहीं समझती, हां इसके साथ-साथ दूसरे प्लेटफॉर्म्स को भी एक्स्प्लोर कर रही हूं।”

कई अलग-अलग किस्म के ऑफर्स मिल रहे हैं

रुबीना ने आगे बताया कि ‘बिग बॉस’ के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। वे कहती हैं, “जहां पहले मुझे 200 लोग जानते थे, वहीं ‘बिग बॉस’ जीतने के बाद 2 मिलियन लोग जानने लगे हैं। एक बड़े पैमाने से ये बदलाव देखने को मिला है। कई अलग-अलग किस्म के ऑफर्स मिल रहे हैं और ये देखकर काफी अच्छा महसूस भी हो रहा है। हालांकि मेरे लिए मेरी हेल्थ बहुत मायने रखती है, उसे ध्यान में रखकर ही मैं किसी भी ऑफर के लिए हामी भरूंगी।” रुबीना को रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 के लिए भी एप्रोच किया गया था। हालांकि, इस टीवी शो के ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *