18 दिन में शादी से मन भर गया:शादी के बाद पहली बार मायके आई नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया
April 4, 2021
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला:8 शहीदों में से 2 की बॉडी बरामद, 21 जवान अब भी लापता
April 4, 2021

प्यास नहीं बनेगी अब मुसीबत:लाढ़ौत में शहर के लिए नया जलघर बनने का मैप तैयार,

प्यास नहीं बनेगी अब मुसीबत:लाढ़ौत में शहर के लिए नया जलघर बनने का मैप तैयार, शहर को 5वें जलघर की सौगात की तैयारी80 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, 30 साल की डिमांड के हिसाब से तैयार होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
शहर की पेयजल सप्लाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए 5वें जलघर बनने के रास्ते पर सरकार व प्रशासन आगे बढ़ा है। लाढ़ौत गांव में प्रस्तावित नए जलघर के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग ने 151.01 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। डीपीआर फाइल को फाइल इंजीनियर इन चीफ के चंडीगढ़ कार्यालय में अप्रूवल के लिए भेज दी गई है।

वहीं अब इस जलघर निर्माण के विस्तार को लेकर भी अच्छी खबर है। पहले जहां जलघर निर्माण के लिए 40 एकड़ जमीन का अधिग्रहण का प्रस्ताव था अब उसे दोगुना करते हुए 80 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ये जमीन पंचायती होगी। इस 5वें जलघर के निर्माण से शहर की आउटर कॉलोनियों सहित दूर दराज के इलाकों की पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। साथ ही जरूरत होने पर सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर को भी पानी की आपूर्ति की जाएगी।

पब्लिक हेल्थ ने 151 करोड़ की डीपीआर अप्रूवल के लिए चंडीगढ़ भेजी

शहर को सप्लाई : राजीव गांधी स्टेडियम के पास होगा कनेक्शन

लाढ़ौत गांव में प्रस्तावित शहर के नए जलघर पर 55 एमएलडी क्षमता का वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट लगेगा। जो 1 हजार एमएम मोटाई वाली राइजिंग पाइप लाइन से जुड़ेगा। नहरी पानी स्टोरेज के लिए 4 टैंक बनेंगे। जलघर से सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर को भी पानी की आपूर्ति का प्रबंध किया जाएगा।

इसके लिए राजीव गांधी स्टेडियम के नजदीक 500 एमएम मोटाई वाली पाइप लाइन में कनेक्शन किया जाएगा। जो कि सीधे प्रथम जलघर तक पहुंचती है। इस हिसाब से प्रथम जलघर को प्रतिदिन 40 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा सकती है।

शहर के इन इलाकों को पहुंचेगा फायदा

लाढ़ौत रोड पर नया जलघर बनने से जींद रोड, नए जलघर से जलापूर्ति होने पर प्रमुख रूप से जींद रोड, हिसार रोड सहित शहर की आउटर कॉलोनियों को विशेष फायदा पहुंचेगा। अभी तक जेएलएन नहर के किनारे स्थित तीसरे जलघर के जरिए इन इलाकों को पेयजलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, द्वितीय जलघर व प्रथम जलघर का भी लोड कम करते हुए कई इलाकों को नए जलघर के वाटर सप्लाई शेड्यूल से जोड़ा जाएगा।

30 साल की जरूरत के हिसाब से होगा डिजाइन
शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए 30 वर्ष पीने के पानी की जरूरत के हिसाब से नए जलघर का डिजाइन किया जा रहा है। लाढ़ौत गांव की जमीन पर नया जलघर की डीपीआर तैयार करके इंजीनियर इन चीफ पब्लिक हेल्थ को भेज दी गई है। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद डीएनआईटी तैयार की जाएगी। इस जलघर के बनने के बाद पेयजलापूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी।
-भानुप्रकाश शर्मा, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ विभाग।

पानी की समस्या का होगा स्थाई समाधान

लाढ़ौत गांव में नया जलघर बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसे चंडीगढ़ भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। इस जलघर से पेयजलापूर्ति शुरू होने के बाद शहर में पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *