सुनील शेट्‌टी बोले- एक एक्टर को सफलता के आधार पर जज करना उसे दिमागी तौर पर परेशान करता है

कोरोना से गुस्ताखी:सड़क किनारे आम खरीदने फराह खान ने हटा दिया मास्क,
March 24, 2021
इमरान हाशमी के किसिंग सीन देखकर गुस्सा हो जाती हैं पत्नी परवीन,गिफ्टदेकर बीवी को मनाते हैं
March 24, 2021

सक्सेस पर सुनील की राय:सुनील शेट्‌टी बोले- एक एक्टर को सफलता के आधार पर जज करना उसे दिमागी तौर पर परेशान करता हैबॉलीवुड में 3 दशक बिता चुके सुनील शेट्‌टी का मानना है कि सफलता के आधार पर किसी एक्टर का फैसला करना दिमागी तौर पर परेशान करने वाला होता है। गौरतलब है कि सुनील शेट्‌टी ने बॉलीवुड में 1992 में बलवान फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सपूत, मोहरा, हूतूतू, क्रोध, हेराफेरी, दस, कांटे, बॉर्डर, गोपी-किशन और चुप-चुपके जैसी फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड में सफलता और असफलता बहुत मायने रखते हैं- सुनील
न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में जब सुनील शेट्‌टी से सवाल किया गया कि बॉलीवुड की तेज रफ्तार जिंदगी क्या थका देने वाली होती है? एक्टर ने जवाब दिया- रफ्तार और कोशिशें कभी भी थकाती नहीं हैं। थकाते हैं वो लोग, जो आपके आसपास होते हैं और लगातार आपको जज करते रहते हैं। यहां सफलता और असफलता बहुत मायने रखता है। आपको आपकी सफलता के आधार पर परखा जाता है और ये दिमागी तौर पर काफी परेशान करने वाला होता है।
उन्होंने कहा- आपको दिमागी और शारीरिक तौर पर फिट रहना बहुत जरूरी है। इस फिटनेस की वजह से आप चलते रहते हैं और अगर आप रुक जाते हैं तो आप एक एक्टर नहीं हैं। इसीलिए वेलनेस मेरे लिए काफी अहम है।

रेडियो शो होस्ट करेंगे सुनील
दरअसल, सुनील शेट्‌टी जल्द ही एक शो होस्ट करेंगे। ये एक रेडियो शो है। आथिया शेट्‌टी और अहान शेट्‌टी के पिता सुनील का मानना है कि रेडियो बहुत ही एक्सप्रेसिव मीडियम है। उन्होंने कहा- रेडियो की पहुंच बहुत ज्यादा है और ये बहुत ही प्रभावशाली माध्यम है। मेरा मानना है कि अगर देश के प्रधानमंत्री इस माध्यम के जरिए जनता तक पहुंच सकते हैं तो मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर माध्यम कोई दूसरा हो सकता है। इसलिए रेडियो का शुक्रिया। हम अपनी आवाज के जरिए अपनी बात कहेंगे और आप इस पर वीडियो की लेयर लगा दीजिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *