मार्च में अब तक 2.1 एमएम बरसात, 65 फीसदी कम रहीनारनौल में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान

खेती-फसल:125 लाख टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद, इस बार 7 लाख टन ज्यादा खरीद होगी
March 14, 2021
पूर्व मंत्री जगन्नाथ की 87वीं जयंती: किसानों के विरोध को देखते हुए जयंती समारोह में नहीं पहुंचे सांसद
March 14, 2021

मौसम अपडेट:मार्च में अब तक 2.1 एमएम बरसात, 65 फीसदी कम रहीनारनौल में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान
प्रदेश में मार्च में सामान्य से 65 फीसदी कम बरसात हुई है। एक मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश में सामान्य बरसात 2.1 मिली मीटर बरसात हुई है, जबकि इस अवधि में औसतन बरसात 6 मिली मीटर होती है। जो 65 फीसदी तक कम है। जबकि फरवरी में महज 5 मिली मीटर बरसात हुई थी, जो 70 फीसदी कम थी। पिछले डेढ़ माह में आए पश्चिम विक्षोभ से सामान्य से कम बरसात हुई है।

रात का तापमान नारनौल में 11.8 डिग्री पर आ गया है, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। जो देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम आंका गया है। हिसार में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। करनाल में 12.4 डिग्री पर आ गया।

18 को फिर पश्चिम विक्षोभ के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 मार्च को फिर पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है। इसके असर से उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में बरसात हो सकती है। जबकि 19 को प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बरसात हो सकती है। इससे भी बढ़ता तापमान कम होने की संभावना बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *