साइबर चौपाल कार्यक्रम: चौटाला ने कहा-अगले माह से रोजगार के लिए चलेगा बड़ा अभियान
March 14, 2021
मार्च में अब तक 2.1 एमएम बरसात, 65 फीसदी कम रहीनारनौल में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान
March 14, 2021

खेती-फसल:125 लाख टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद, इस बार 7 लाख टन ज्यादा खरीद होगी

खेती-फसल:125 लाख टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद, इस बार 7 लाख टन ज्यादा खरीद होगीइस बार अच्छी ठंड के चलते रिकाॅर्ड उत्पादन की संभावना
6.10 लाख हेक्टेयर में सरसों की फसल की बिजाई की गई है
प्रदेश में अबकी बार 26.39 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है और सरकार ने 81 लाख टन गेहूं खरीद के इंतजाम किए हैं। कुल उत्पादन 125 लाख टन तक होने की उम्मीद है। क्योंकि, अब तक मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल ही रहा है। सरकार ने पिछले साल की अपेक्षा इस बार सात लाख टन अधिक गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया है। वहीं, 6.10 लाख हेक्टेयर में सरसों की फसल की बिजाई की गई है, सरकार सात लाख टन सरसों की खरीद करेगी।

अबकी बार प्रदेश में दो लाख एकड़ कम एरिया में धान उगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछली बार प्रदेश में 15.59 लाख हेक्टेयर तक धान का एरिया पहुंच गया था। सरकार अबकी बार 60 लाख टन धान और सात लाख टन बाजरे की खरीद करेगी।

प्रदेश सरकार इस साल मक्का, सूरजमुखी, मूंग, चना, मूंगफली की भी खरीद करेगी। इस बार 32 नई मंडियों को ई-नेम से जोड़ दिया जाएगा। फसल के कटाई के बाद नुकसान कम करने के लिए सभी प्रमुख मंडियों में फसल सुखाई की मशीन, साइलो ग्रेडिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, वजन व सिलाई, छंटाई, पैकेजिंग जैसी सुविधाएं इस साल बढ़ाई जाएंगी।

किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी: सीएम

किसानों की फसल खरीद के पहले से इंतजाम किए गए हैं। 81 लाख टन गेहूं और सात लाख टन से अधिक सरसों की खरीद होगी। अन्य फसलों को भी सरकार खरीदेगी। किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES